भाषा


English English
አማርኛ Amharic
العربية Arabic
العربية - الأردن Arabic (Jordanian)
العربية التونسية Arabic (Tunisian)
Armenian Armenian
Sign Language American Sign Language
বাংলা Bengali (India)
भोजपुरी Bhojpuri
Bosanski Bosnian
မြန်မာဘာသာ Burmese
中文(繁體,香港) Cantonese (Traditional)
中文(简体) Chinese (Simplified)
中文(繁體) Chinese (Traditional)
Hrvatski Croatian
Français French
Deutsch German
ગુજરાતી Gujarati
Hausa Hausa
हिन्दी Hindi
Bahasa Indonesia Indonesian
Italiano Italian
日本語 Japanese
ಕನ್ನಡ Kannada
한국어 Korean
Кыргызча Kyrgyz
کوردی Kurdish
ພາສາລາວ Lao
𑒧𑒻𑒟𑒱𑒪𑒲 Maithili
മലയാളം Malayalam
मराठी Marathi
नेपाली Nepali
ଓଡ଼ିଆ Odia
فارسی Persian/Farsi
Polski Polish
Português Portuguese
ਪੰਜਾਬੀ Punjabi
ਪੰਜਾਬੀ (ਪੱਛਮੀ) Punjabi (Western)
Русский Russian
Română Romanian
Slovenščina Slovenian
Soomaali Somali
Español Spanish
Kiswahili Swahili
தமிழ் Tamil
తెలుగు Telugu
ไทย Thai
Türkçe Turkish
اردو Urdu
Tiếng Việt Vietnamese
Yorùbá Yoruba

डकलिंग (बत्तख के चूजे) शिष्यत्व - तुरंत अगुवाई करना

क्या आप जानते हैं कि शिष्य बनाने में डकलिंग (बत्तख के चूजे) का क्या संबंध है? क्या आपने कभी टहलने के लिए निकले बत्तखों के झुंड को देखा है? डकलिंग (बत्तख के चूजे) वास्तव में शिष्य बनाने के बारे में एक महत्वपूर्ण सिद्धांत का वर्णन करते हैं। यदि आप परमेश्वर के परिवार को दूर तक फैलता और विश्वसनीयता में विकसित होते देखना चाहते हैं, तो डकलिंग की तरह शिष्य बनाने के बारे में सोचें - तो एक ही समय में एक अनुयायी और एक नेता (अगुवा) बनें।

इस वीडियों को देखें

इस से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दुनिया में कहां हैं, यह हमेशा एक जैसा दिखता है। 

एक माँ बत्तख नेतृत्व करती है और उसके डकलिंग (बत्तख के चूजे) अनुसरण करते हैं - एक के बाद एक - एक पंक्ति में। माँ बत्तख नेतृत्व करती है। छोटे बत्तख अनुसरण करते हैं। लेकिन अगर आप और भी करीब से देखते हैं, तो आप देखेंगे कि कुछ और भी हो रहा है। प्रत्येक छोटा बत्तख वास्तव में दो भूमिका निभा रहा है - ठीक उसी समय:

तो क्या डकलिंग(बत्तख के चूजा) एक अनुयायी है या एक नेता (अगुवा) है? यह दोनों है।

और यही कारण है कि "टहलने के लिए बाहर" गए बत्तखों के पास शिष्य बनाने के लिए सब कुछ है। परमेश्वर चाहता है कि उसका परिवार बहुत आगे बढ़े - और इसलिए वह अपेक्षा करता है कि हर अनुयायी एक नेता (अगुवा) हो, हर विश्वासी एक सांझा करनेवाला हो, और हर शिष्य एक शिष्य बनानेवाला हो - ठीक उसी समय।

एक जाल जिसमें हम शिष्यों और शिष्य-बनानेवालों के रूप में फंस जाते हैं, वह यह गलत धारणा है कि हमें कुछ भी साझा करने से पहले सब कुछ, या यहां तक कि बहुत सारी चीजों को जानना होगा। लेकिन शिष्यत्व कुछ इस तरह से कार्य नहीं करता है।

शिष्य बत्तख के समान होते हैं। एक नेता (अगुवा) होने के लिए, उन्हें सब कुछ जानना नहीं है। उन्हें बस एक कदम आगे रहना है। परमेश्वर चाहता है कि उसका परिवार विश्वासयोग्यता में बढ़े - और इसलिए वह अपेक्षा करता है कि हर नेता (अगुवा) एक अनुयायी हो, हर सांझा करनेवाला एक विश्वासी हो, और हर शिष्य बनानेवाला एक शिष्य हो - ठीक उसी समय में ही।

एक और जाल जिसमें हम शिष्यों और शिष्य-बनानेवालों के रूप में फंस जाते हैं, वह यह गलत धारणा है कि कोई व्यक्ति, कहीं न कहीं सब कुछ जानते है और यदि हम उन्हें ढूंढते हैं और उनका अनुसरण करते हैं, तो हम पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन कुछ इस तरह से भी शिष्यत्व कार्य नहीं करता है।

परमेश्वर के राज्य में, केवल एक "माँ बत्तख" होती है, जिसका हम सभी अनुसरण करते हैं - और वह यीशु मसीह है। कोई मिशनरी नहीं। कोई पास्टर नहीं। कोई सेमिनरी प्रोफ़ेसर नहीं। केवल यीशु ही हमारे विश्वास के पूर्ण माप के हकदार हैं। बाकि के हम सब "प्रक्रिया में हैं।"

हमेशा यीशु के करीब कोई होगा जिसका हम अनुसरण कर सकते हैं। और हमेशा दूर कोई होगा जिसका हम नेतृत्व कर सकते हैं। लेकिन हम किस स्थान पर हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हमारी आंखें - और हमारे दिल - हमेशा यीशु पर पूरी तरह से टीके हुए होने चाहिए।

बाइबल में, पौलुस, जिसने नए नियम का बहुत सा भाग लिखा और शुरूआती कई चर्च शुरू किए, उसने सिर्फ यही नहीं लिखा कि - "मेरा अनुसरण करो।" उसने लिखा, "जैसा मैं मसीह का अनुसरण करता हूं, वैसा ही मेरा अनुसरण करो।" पौलुस को पता था कि हर जगह के डकलिंग्स (बत्तख के चूजे) को क्या पता है और हर शिष्य को भी क्या पता होना चाहिए - परमेश्वर के राज्य में हर नेता (अगुवा) को एक अनुयायी होना चाहिए - और हम सभी यीशु का अनुसरण करते हैं।

बाइबल में, पौलुस ने यह भी लिखा कि: "और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के सामने मुझ से सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।" पौलुस को पता था कि हर जगह के डकलिंग्स (बत्तख के चूजे) को क्या पता है और हर शिष्य को भी क्या पता होना चाहिए। परमेश्वर के राज्य में हर अनुयायी को एक नेता (अगुवा) होना चाहिए - और हम सभी को यीशु की तरह अगुवाई करनी चाहिए, अनुसरण करते हैं, दूसरों के लिए अपना प्राण देते हुए। यदि आप परमेश्वर के परिवार को दूर-दूर तक फैलता हुआ और विश्वासयोग्यता में विकसित होता हुआ देखना चाहते हैं, तो डकलिंग्स (बत्तख के चूजे) के तरह शिष्य बनाने के बारे में सोचें - एक ही समय में एक अनुयायी और एक नेता (अगुवा) बनें।

स्वयं से पुछे

Zúme प्रशिक्षण के साथ आरंभ करें

कुछ मित्रों को इकट्ठा करें या मौजूदा छोटे समूह के साथ प्रशिक्षण लें। अपनी स्वयं की प्रशिक्षण योजना बनाएँ और अपनी प्रगति को ट्रैक करें।