भाषा


English English
አማርኛ Amharic
العربية Arabic
العربية - الأردن Arabic (Jordanian)
العربية التونسية Arabic (Tunisian)
Armenian Armenian
Sign Language American Sign Language
বাংলা Bengali (India)
भोजपुरी Bhojpuri
Bosanski Bosnian
မြန်မာဘာသာ Burmese
中文(繁體,香港) Cantonese (Traditional)
中文(简体) Chinese (Simplified)
中文(繁體) Chinese (Traditional)
Hrvatski Croatian
Français French
Deutsch German
ગુજરાતી Gujarati
Hausa Hausa
हिन्दी Hindi
Bahasa Indonesia Indonesian
Italiano Italian
日本語 Japanese
ಕನ್ನಡ Kannada
한국어 Korean
Кыргызча Kyrgyz
کوردی Kurdish
ພາສາລາວ Lao
𑒧𑒻𑒟𑒱𑒪𑒲 Maithili
മലയാളം Malayalam
मराठी Marathi
नेपाली Nepali
ଓଡ଼ିଆ Odia
فارسی Persian/Farsi
Polski Polish
Português Portuguese
ਪੰਜਾਬੀ Punjabi
ਪੰਜਾਬੀ (ਪੱਛਮੀ) Punjabi (Western)
Русский Russian
Română Romanian
Slovenščina Slovenian
Soomaali Somali
Español Spanish
Kiswahili Swahili
தமிழ் Tamil
తెలుగు Telugu
ไทย Thai
Türkçe Turkish
اردو Urdu
Tiếng Việt Vietnamese
Yorùbá Yoruba

3/3 समूह बैठक (मीटिंग) पैटर्न

एक 3/3 समूह (जिसे "तीन-तिहाई" के रूप में संबोधित किया जा सकता है) वह समूह है जो अपने समय को 3 भागों में विभाजित करता है। यह प्रारूप प्रभु के अतीत की अगुवाईयों के प्रति विश्वासयोग्यता पर, मिलकर प्रभु से सुनने पर, और निकट भविष्य में प्रभु द्वारा दिए गए किसी भी मार्गदर्शन के लिए आज्ञाकारिता की योजना बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है।

इस 3/3 पैटर्न का उपयोग साधारण चर्च (या गृह चर्च), नेतृत्व (लीडरशिप) सेल या सहकर्मी परामर्श समूह के लिए किया जा सकता है।

यह इस तरह काम करता है:

  • पीछे देखें - समूह का पहला तिहाई समय उन पिछली बातों पर गौर करते हुए बिताया जाता है जो घटित हुई है जब से वे मिलकर इकट्ठा हुए हैं। 
  • ऊपर देखें - समूह का मध्य तिहाई समय ऊपर की ओर देखते हुए पवित्रशास्त्र के माध्यम से परमेश्वर का ज्ञान और मार्गदर्शन पाने, चर्चा और प्रार्थना करने के लिए बिताया जाता है।
  • आगे देखें - समूह का अंतिम तिहाई समय आगे देखते हुए बिताया जाता है कि जो बातें उन्होंने सीखी हैं वे उन बातों को कैसे अपना सकें और उनका आज्ञापालन कर सकें।

 

इस वीडियों को देखें

3/3 बैठक (मीटिंग) की रूपरेखा

पीछे देखें [अपने समय का 1/3]

देखभाल और प्रार्थना: प्रत्येक व्यक्ति को समय दें उन कुछ बातों को साझा करने के लिए जिसके लिए वे आभारी हैं। फिर प्रत्येक व्यक्ति ने कुछ ऐसी बातें साझा करनी चाहिए जिनके साथ वे संघर्ष कर रहे हैं। उनके द्वारा साझा की गई बातों के प्रति उनके दाहिने बैठे व्यक्ति को प्रार्थना करने के लिए कहें। यदि कोई व्यक्ति ऐसी किसी चीज़ से संघर्ष कर रहा है जिस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, तो उस व्यक्ति की देखभाल करने के लिए उसपर ध्यान दें।

दर्शन (विजन): एक साथ गीत गाते हुए समय बिताएं और गीतों के बोल परमेश्वर से प्रेम करने, दूसरों से प्रेम करने, दूसरों के साथ यीशु को साझा करने, नए समूह शुरू करने, और दूसरों को भी ऐसा ही करने में मदद करने पर आधारित होने चाहिए। एक-एक करके लोग उन बाइबल के शास्त्रभागों को साझा कर सकते हैं जो इन विषयों को दर्शाते हैं। चेक-इन: प्रत्येक व्यक्ति ने पिछले सप्ताह लिखी हुई प्रतिबद्धताओं के प्रति कैसा व्यवहार रखा, उन बातों के बारे में उन्हें साझा करने के लिए कहें:

यदि वे प्रतिबद्धता का अनुसरण करना भूल जाते हैं या ऐसा करने का अवसर नहीं पाते हैं, तो पूर्व सप्ताह की उन प्रतिबद्धताओं को इस सप्ताह की प्रतिबद्धताओं के साथ जोड़ा जाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति परमेश्वर से स्पष्ट रीती से सुनी हुई किसी भी बात का आज्ञापालन करने से इंकार करता है तो इस बात को चर्च के अनुशासन मुद्दे के रूप में गिना जाना चाहिए।

ऊपर देखें [अपने समय का 1/3]

प्रार्थना करें: परमेश्वर के साथ साधारण रीती से और संक्षिप्त में बात करें। इस शास्त्रभाग को आपको सिखाने के लिए परमेश्वर से कहें। 

पढ़ें और चर्चा करें: इस सप्ताह के शास्त्रभाग को पढ़ें। निम्नलिखित प्रश्नों पर चर्चा करें:

 

इस सप्ताह के शास्त्रभाग को फिर से पढ़ें

 

आगे देखें [अपने समय का 1/3]

आज्ञापालन करें। प्रशिक्षित करें। साझा करें: मौन प्रार्थना करने के लिए कम से कम पांच मिनट का समय बिताएं। समूह में के हर किसी को इन सवालों के जवाब कैसे देने हैं इस बात को प्रकट करने के लिए पवित्र आत्मा से प्रार्थना करने को कहें, फिर प्रतिबद्धताएं बनाएं। हर किसी को प्रतिबद्धताएं लिखनी चाहिए ताकि वे लोगों के लिए ज्ञान से भरकर प्रार्थना कर सकें और उन्हें जवाबदेह ठहरा सकें। वे हर हफ्ते हर सवाल से जुड़ी बातों को शायद सुन नहीं सकेंगे। उन्हें ध्यान रखना चाहिए अगर वे किसी ऐसी प्रतिक्रिया को साझा करते हैं जिसके बारे में उन्हें यकीन नहीं है कि उन्होंने यह परमेश्वर से सुना है, लेकिन उन्हें लगता है कि यह एक अच्छा विचार हो सकता है क्योंकि इस मामले में जवाबदेही को एक अलग स्तर पर निपटाया जाएगा।

अभ्यास: दो या तीन व्यक्तियों के समूहों में, आपने जो प्रश्न 5, 6 या 7 में जो प्रतिबद्धता की है उसका अभ्यास करें। उदाहरण के लिए, एक कठिन बातचीत की या किसी परीक्षा का सामना करने की भूमिका निभाएं; आज के शास्त्रभाग को सिखाने का अभ्यास करें, या सुसमाचार को साझा करने का अभ्यास करें।

परमेश्वर के साथ बात करें: दो या तीन व्यक्तियों के उन्हीं समान समूहों में, प्रत्येक सदस्य के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना करें। परमेश्वर से उन लोगों के दिलों को तैयार करने के लिए कहें जो इस सप्ताह यीशु के बारे में सुनेंगे। आपकी प्रतिबद्धताओं के प्रति आज्ञाकारी होने के लिए आपको शक्ति और ज्ञान देने के लिए उसे कहें। यह बैठक (मीटिंग) की समाप्ति है।

स्वयं से पुछे

Zúme प्रशिक्षण के साथ आरंभ करें

कुछ मित्रों को इकट्ठा करें या मौजूदा छोटे समूह के साथ प्रशिक्षण लें। अपनी स्वयं की प्रशिक्षण योजना बनाएँ और अपनी प्रगति को ट्रैक करें।